विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ओर अभिभावकों की उपस्थिति में नॉन बोर्ड कक्षाओं छठी से लेकर ग्यारहवीं तक कुल 160 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। इस परिणाम में सभी के सभी छात्र पास हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा कौशल ने नॉन बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा की गई।
लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परिणाम बेहतर
बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कियों का परिक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेंदर कुमार ,राकेश कुमार ,राजीव कौशल सुनील कुमार, बलभद्र , राजीव कुमार , रेणु सरोच , कुमारी शैलजा, ललित मोहन,संजीव कुमार,सुरेश कुमारी, धीरज अर्चना देवी, सतवीर सिंह ,अनिता भारद्वाज,राजेश कुमार, मनोज कुमार , किरण बाला ,सुरिन्दर सिंह कृष्ण चंद रविंदर अनिल आदि मौजूद रहे।
टॉपर्स को किया गया पुरस्कृत
समस्त अध्यापकों ने नॉन बोर्ड कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के पास होने पर बच्चों ओर उन के अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या ने टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया व उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
