राकेश, ऊना: जिला ऊना की हरोली विधानसभा के पंजावर गांव में शुक्रवार को एक महिला व उसके बच्चे पर महिला के जेठ की ओर से तेज़दार हथियार से हमला कर लहूलुहान किए जाने का मामला सामने आया हैं। गांव के लोगों की सहायता से बच्चे व उसकी मां को इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं, जबकि बच्चे की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया हैं। वहीं मां का ऊना अस्पताल में इलाज जारी हैं।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कविता धीमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं कि उसके जेठ की ओर से उसके बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया हैं और जब वह बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने लगी तो उस पर भी उसके जेठ ने हमला कर उसको घायल किया हैं। महिला ने किसी तरह आस पास काम कर रहे लोगों को बुलाया और उसके बाद पहुंचे लोगों ने उसको छुड़ाया जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर गांव के लोगों की मदद से इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर महिला व उसके बच्चे का इलाज किया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय महिला का पति काम से बाहर था व महिला भी घर के काम से बाहर गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज कर इस मामले में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी हैं। महिला के जेठ की ओर से इस वारदात को अंजाम क्यों दिया गया यह अभी साफ नहीं हो सका हैं।एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी दी है कि इस मामले में हरोली पुलिस थाना में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
