अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर ज़िला के एकमात्र क्षेत्रीय चिकित्सालय में इलाज़ के लिए आने वाले मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने से अब निजात मिलेगी। इसका तोड़ अस्पताल प्रबंधन की ओर से निकाल लिया गया हैं। इस अस्पताल में रोजाना सैकड़ो लोग अपने इलाज हेतू आते है ऐसे में क्षेत्रीय चिकित्सालय में एक ही काउंटर पर लोगों को अपने स्वास्थ्य जांच हेतू पर्ची काटना पड़ती हैं और एक ही ओपीडी में महिलाओं व पुरुष अपने स्वास्थ्य के जांच करवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खडे रहना पड़ता था जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
अब क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ प्रबंधन ने लोगों के लिए नई सुविधाएं दें दी है और महिलाओं, पुरुष, बुजुर्ग, व बच्चों के ओपीडी व रजिस्ट्रेशन काउंटर को अलग-अलग कर दिया हैं ताकि स्वास्थ्य जांच के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि ज़िला का एकमात्र क्षेत्रीय चिकित्सालय केवल किन्नौर ज़िला के लोग ही नहीं अपितु नजदीकी ज़िला लाहौल स्पीति के लोग भी इस चिकित्सालय में अपने इलाज हेतू आते हैं और रोजाना चिकित्सालय में भीड़ बढ़ जाती हैं। चिकित्सालय के अंदर अब भीड़ को कम करने व लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर रजिस्ट्रेशन काउंटर, व ओपीडी को अलग अलग किया गया हैं ताकि लोगों को अपने स्वास्थ्य जांच के दौरान लंबी लंबी कतारों में परेशानिया न हो।
सीएमओ किन्नौर ने कहा कि क्षेत्रीय चिकित्सालय में हर ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर के अलावा ऑपरेशन थिएटर, व चिकित्सालय परिसर को 24 घंटे साफ सुथरा रखा जाता हैं। रिकांगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय ने स्वच्छता पर प्रदेश व देशभर में कई बार अपना परचम लहराया हैं, ऐसे में रिकांगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय में लोगों को इलाज के साथ साथ साफ सुथरा वातावरण भी दिया जाता हैं।
