सोलन : योगेश शर्मा – सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोआर्डिनेशन कमेटी जिला सोलन की बैठक का आयोजन अध्यक्ष भीम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसमें करीब 40 सदस्यों ने भाग लिया ।उसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर की पेंशन बहाली पर आज बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है और सभी सदस्यों ने एकमत से कहा है कि सरकार पेंशन को जल्द से जल्द लागू करें।
भीम सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि पेंशन की अधिसूचना 1999 को की गई थी । वहीं 2004 में उसे रद्द किया गया था, इससे पहले भी मुख्यमंत्री महोदय को कमेटी का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिमला में मिल चुका है । उन्होंने आश्वासन दिया था कि उन्हें 1 माह का समय दें लेकिन अभी तक पेंशन बहाल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी है और 60 से 70 साल की आयु के हो चुके हैं और कुछ साथी निगम से दिसंबर 2004 से रिटायर हुए हैं, वह पेंशन ले रहे हैं । वहीं जो दिसंबर 2004 के बाद रिटायर हुए थे वो कर्मचारी पेंशन के बगैर दर-दर भटक रहा है।
