By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन सब-कमेटी की पहली बैठक में खुलासा…कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देशभर मे दूसरे नंबर पर..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन सब-कमेटी की पहली बैठक में खुलासा…कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देशभर मे दूसरे नंबर पर..
himachalpolitical

प्रदेश रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन सब-कमेटी की पहली बैठक में खुलासा…कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देशभर मे दूसरे नंबर पर..

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/23 at 9:37 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-आर्थिक तंगी से गुजर रही हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रदेश के संसाधनों को जुटाने और लामबंद करने के लिए गठित रिसोर्स मोबिलाइजेशन सब- कमेटी की आज पहली बैठक प्रदेश सचिवालय शिमला में हुई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्री चंद्र कुमार,हर्षवर्धन चौहान और राजेश धर्मानी ने प्रदेश की तंग आर्थिक स्थिति से निपटने और संसाधनों के संगठन के लिए विस्तृत चर्चा की ।

प्रदेश में प्रति व्यक्ति एक लाख 16 हजार से अधिक लोन का आर्थीक बोझ

बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि प्रदेश में इस समय प्रत्येक व्यक्ति पर एक लाख 16 हजार 180 रुपये का कर्ज है।कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देश मे अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है। और प्रदेश को प्राप्त सभी टैक्स की आय से अधिक खर्च पुराने कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने में हो रहा है।ऐसे में सरकार की कोशिश है कि अपने संसाधनों को बढ़ाने और संगठित करने की प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए एक पॉलिसी बनायी जाएगी।जिससे सरकार बेतरतीब खर्चों पर अंकुश लगा सके और भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास करें। राजेश धर्मानी ने बताया कि प्रदेश में 2006 के बाद अधिकारी स्तर की भर्तियों मे 62 % की बढ़ोतरी हुई है जबकि फील्ड में काम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है । ऐसे में विभागीय स्तर पर अधिकारियों की मोबिलाइजेशन की जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्योंकि प्रदेश आर्थिक तंगी में है इसलिए विभिन्न मुफ्त सेवाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकता है । ताकि जो समक्ष लोग है उनकी बजाय जरुरतमंदों को हर प्रकार का लाभ दिया जा सके।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि हिमाचल की केंद्र के बजट से उम्मीदें थी लेकिन केंद्र ने बजट में झुनझुना ही थमाया है। केंद्र में बैसाखियों पर चल रही सरकार को बचाने के लिए सहयोगी दलों के राज्यो की सरकारों को ही बजट दिया है जबकि हिमाचल की अनदेखी की गई। जबकि हिमाचल प्रदेश को केंद्र के बजट से काफी उम्मीदें थी खासकर आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है और आपदा राहत के लिए विशेष पैकेज कैसे बजट से उम्मीदें थी । इसके अलावा भानुपलली बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए बजट में भी कोई प्रावधान नही। वही कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए भी प्रदेश सरकार पर ही वित्तिय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल से मंत्री जगत प्रकाश नड्डा है वह भी हिमाचल को कुछ खास नहीं दिला पाये है।

TAGGED: Shimla State Resource Mobilization Sub-Committee
Chandrika July 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 2008 में चार्जशीट के खिलाफ मानहानि मामले पर बोले मंत्री जगत सिंह नेगी
Next Article मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट..उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?