By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट..उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट..उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
himachalNews

मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट..उपायुक्त ने जारी किए निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/07/24 at 10:54 AM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-आगामी तीन दिनों तक जिला मंडी के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड आने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 24 और 26 जुलाई मंडी जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है,जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी बारिश होने का अनुमान बताया है। ऐसे में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर 24 और 26 जुलाई को जिला के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी,नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की अपील की है।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों,गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें। आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905.226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित:

वहीं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि फ्लैश फ्लड या अन्य किसी आपदा की स्थिति में सहायता के लिए लोगों को शीघ्र मदद पहुंचाने के लिए जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह कन्ट्रोल रूम 24 घंटे कार्यशील हैं। कोटली उपमंडल में स्थापित कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नम्बर 9317207035, बाली चौकी का 9317207037, थुनाग का 9317207038, बल्ह का 9317207039, पधर का 9317207040, धर्मपुर का 9317207041, सुंदरनगर का 9317207042, करसोग का 9317207043, जोगिंद्रनगर का 9317207044, सरकाघाट का 9317207046 और गोहर का 9317207047 है।

TAGGED: Mandi Deputy Commissioner issued instructions
Chandrika July 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन सब-कमेटी की पहली बैठक में खुलासा…कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देशभर मे दूसरे नंबर पर..
Next Article डलहौजी खजियार सहित कई पर्यटन स्थलों पर पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स पर एक महीने तक रहेगी रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?