Nurpur, Sanjeev Mahajan-:नूरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा हेतु सोमवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने की।एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के परिसर में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के दौरान प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा सके।बैठक में डीएसपी चंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधिका सैनी, एनपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Chandrika
