बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत लंझता में पिछले छः महीने से बंद पड़ी सड़क को खोलने की प्रशासन से गुहार लगाई है।इस संबंध में पंचायत प्रधान प्रतिमा चौहान की अध्यक्षता में एसडीएम गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया है।
पंचायत प्रधान प्रतिमा चौहान ने बताया कि यह संडक बरसात में घटित हुई आपदा के दौरान भूस्खलन हुआ था जिस कारण लोक निर्माण विभाग के द्धारा 16 जुलाई को बंद कर दी गई थी तथा जिसे आज तक नहीं खोला गया है।इस सड़क पर छोटे वाहन तो चलते हैं,पर भारी वाहन व बसों के लिए अभी भी बंद है ।बेशक राजस्व रिकार्ड में सड़क की कुल चौड़ाई 36 फीट थी । लेकिन भू-स्वामियों द्वारा कई स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर लिया गया है। अब वे जल निकासी और सड़क विस्तारीकरण जैसे पीडब्ल्यूडी के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे है। इस सड़क का भुगतान कई बार संशोधन के अनुसार भूस्वामियों को दिया जा चुका है।इस सड़क का विस्तारीकरण के काम को लेकर दो करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
