By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मलाणा में 8 माह बाद भी नहीं बनी सड़क…ग्रामीणों को 12 किलोमीटर चढ़नी पड़ रही खड़ी चढ़ाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मलाणा में 8 माह बाद भी नहीं बनी सड़क…ग्रामीणों को 12 किलोमीटर चढ़नी पड़ रही खड़ी चढ़ाई
himachalNews

मलाणा में 8 माह बाद भी नहीं बनी सड़क…ग्रामीणों को 12 किलोमीटर चढ़नी पड़ रही खड़ी चढ़ाई

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/03/06 at 8:03 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल में जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की मलाणा पंचायत।जहां बीते 8 महीने पहले मलाणा डेम फटने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तो वही आज सड़क न होने का खामियाजा हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीणों को सड़क मार्ग से 12 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है और इससे महिलाओं व बीमार लोगों को फांसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि राशन की व्यवस्था के लिए यहां पर एक तार स्पेन की व्यवस्था की गई है।लेकिन तार स्पेन का शुल्क अधिक होने से भी लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब मलाणा देवता कमेटी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि तार स्पेन का संचालन देवता कमेटी को दिया जाए।ताकि लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान ना उठाना पड़े।

तार स्पेन में एक बोरी का लिया जा रहा 350 रुपए शुल्क

गौर रहे कि मलाणा सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद सबसे बड़ी समस्या गांव में राशन पहुंचाने की आ रही थी।ऐसे में प्रशासन के द्वारा एक तार स्पेन यहां पर लगाया गया और उसका संचालन पंचायत को दिया गया।पंचायत के द्वारा अब वर्तमान में तार स्पेन का संचालन किया जा रहा है।लेकिन तार स्पेन में 70 किलो की एक बोरी को ले जाने का 350 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।उसके बाद 35 किलो की बोरी को गांव तक पहुंचाने के लिए मजदूरों के द्वारा डेढ़ सौ रुपए अलग से चार्ज लिया जा रहा है।ऐसे में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है की त्रासदी के चलते उनकी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।इसके लिए पहले तो प्रशासन को तार स्पेन की व्यवस्था मुफ्त में करनी चाहिए थी।लेकिन पंचायत के द्वारा भी जो शुल्क लिया जा रहा है।वह काफी अधिक है और कई लोग इस शुल्क को चुका नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे में इसका संचालन देवता कमेटी को दिया जाना चाहिए।क्योंकि देवता कमेटी के द्वारा 350 की बजाय ₹200 प्रति बोरी लेने पर विचार किया गया है।प्रशासन को चाहिए कि वह इस बारे जल्द विचार करें और पंचायत की बजाय देवता कमेटी के द्वारा इसका संचालन किया जाना चाहिए।

देवता कमेटी से जुड़े हुए प्रतिनिधि ने बताई ये समस्या

देवता कमेटी से जुड़े हुए प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह का कहना है कि जरी से उन्हें निजी वाहन कर तार स्पेन तक जाना पड़ता है और उसके बाद तार स्पेन से माध्यम से अपना राशन दूसरी ओर भेजा जाता उसके बाद करीब 12 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर वे अपने गांव पहुंचते हैं।उन्होंने बताया कि गांव में जब भी कोई महिला गर्भवती या बीमार हो तो उसे भी नीचे सड़क तक लाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब मौसम में यह स्थिति काफी खराब हो जाती है।अब राशन की व्यवस्था के लिए जो तार स्पेन लगाया गया है।उसका संचालन देवता कमेटी के द्वारा किया जाए।इसके बारे में एसडीएम कुल्लू को भी एक ज्ञापन सौंपा गया है।

मलाणा में जमदग्नि ऋषि देवता कमेटी के सदस्य का कहना ये

मलाणा में जमदग्नि ऋषि देवता कमेटी के सदस्य निलेश गौतम ने कहा कि यहां पर प्रशासन के द्वारा निजी कंपनी को सड़क की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।लेकिन निजी कंपनी भी इस काम में काफी देरी बरत रही है।बीते दिनों खराब हुई मौसम के चलते फिर से सड़क को नुकसान हुआ है।अगर सड़क जल्द नहीं बनती है तो इससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ेगी।प्रशासन को चाहिए कि वह इस बारे निजी कंपनी प्रबंधन को निर्देश जारी करें।ताकि जल्द से जल्द सड़क को गांव तक पहुंचा जा सके।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना ये

वहीं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया की तार स्पेन का संचालन फिलहाल पंचायत के द्वारा किया जा रहा है।ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि इसका संचालन अब देवता कमेटी को दिया जाए।इसके बारे में बीडीओ भुंतर को निर्देश दिए गए हैं।बीडीओ भुंतर के द्वारा इस पूरी स्थिति का जायजा लिया जाएगा और उसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।

TAGGED: Kullu Road not built in Malana
Chandrika March 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर.. भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास
Next Article HPU में इस सत्र से प्रवेश के समय छात्रों को नशा न करने का भरना होगा शपथ प़त्र -राज्यपाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?