नालागढ़ : जगत सिंह -उपमंडल नालागढ़ के तहत डीएसपी कार्यालय में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल की अध्यक्षता में यह बैठक की गई, जिसमें रोड सेफ्टी क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे बैठक में ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर जहां विस्तार से चर्चा की गई ।
नालागढ़ में जाम की स्थिति, सड़कों की खस्ता हालत के कारण आए दिन सड़क हादसे व टू व्हीलर वाहनों में लोगों की मौत होने,निजी बसों द्वारा बस अड्डों के अलावा सड़कों के बीच रोक कर स्वारियों कों चिढ़ाने में उतारने को लेकर भी बातचीत की गई और इस बारे में एसडीएम नालागढ़ में डीएसपी नालागढ़ द्वारा तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।
डीएसपी नालागढ़ मानवेद्रा ठाकुर ने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब की बैठक उनके कार्यालय में की गई है । जिसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई है और शहर में किस तरह यातायात नियमों को सुचारू रूप से चलाया जाए उस पर विस्तार से बातचीत की गई है । उन्होंने कहा कि एसडीएम नालागढ़ द्वारा नेशनल हाईवे पर गड्ढों के कारण सड़क हादसे होने को लेकर नोटिस जारी किया गया था और समय रहते नेशनल हाईवे आथोर्टी द्वारा सड़कों पर गड्ढों को भर लिया गया है ।उन्होंने कहा कि जो निजी बसों द्वारा सड़कों के बीच में सवारियों को उतारने व चढ़ाने का काम करते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
