राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला के सुकड़ में त्रिनेत्र महादेव मंदिर के पास मिला अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया हैं। यह शव मंदिर के पास बहने वाली मनुनी खंड में मिला हैं। खड्ड में एक बड़े पत्थर की आड़ में फंसे इस शव पर राहगीरों की नज़र पड़ी तो राहगीरों ने इस बाबत तुरंत पुलिस को इतलाह दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से की पूछताछ की हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने शव को पहचानने से किया इंकार किया हैं जिसके चलते हैं शव की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं । पुलिस के पास किसी के लापता होने की सूचना भी नहीं आई हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला मॉर्चरी में रखवाया हैं।
युवक के हाथ में बड़ा सा कंगन, बढ़ी हुई दाड़ी और खुले हुके लंबे बाल हैं। पानी में होने से मृतक युवक की आंखे फूल चुकी हैं। वहीं मृतक की आयु 30 और 35 वर्ष के करीब नज़र आ रही हैं।
