अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के पूह खंड में खाब के समीप एनएच-5 पर पहाड़ो से बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। इन चट्टानों के गिरने से एनएच-5 पूरी तरह अवरुद्ध हुआ हैं और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। खाब समीप ब्लॉक पॉइंट पर सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों किनारे फंसे हुए हैं। फिलहाल सड़क बहाली के लिए बीआरओ की टीम ने काम करना शुरू किया हैं।
किन्नौर जिला के खाब समीप यह चट्टानें सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब गिरी थी, क्योंकि इन दिनों खाब समीप एनएच-5 को चौड़ा करने का काम भी चला हुआ हैं, जिसके चलते पहाड़ कच्चे हुए है और अब लगातार इस क्षेत्र में पहाड़ो से चट्टानों के गिरने क़ा मामला सामने आ रहा हैं। वहीं अब बीआरओ की टीम सड़क बहाली क़ा कार्य करेगी, जिसके बाद सड़क बहाल होगी और वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।
जिला उपायुक्त सुरेंद्र राठौर ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खाब की ओर जाते हुए ध्यानपूर्वक सफर करने क़ा आग्रह किया हैं, ताकि पहाड़ों से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
