अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के लगातार पहाड़ियों से चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार को भी किन्नौर के काकस्ताल में बारिश के चलते पहाड़ो से बड़ी-बड़ी चट्टानें NH-5 पर आ गिरी जिसके चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ हैं, हालांकि इस दौरान किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार काकस्ताल NH-5 पर बारिश के बाद पहाड़ो से चट्टान खिसक कर सीधे NH-5 पर गिरे और इस दौरान मौके पर लोगों ने आवाजें देकर वाहनों को सड़क के दोनों ओर रोक दिया जिसके चलते वाहन चट्टानों की चपेट में आने से बच गए हैं।
डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि काकस्ताल समीप एनएच-5 पर चट्टानों के गिरने से एनएच-5 अवरुद्ध हुआ हैं ओर प्रशासन लगातार एनएच की बहाली के लिए काम कर रहा हैं। जल्द ही एनएच-5 से चट्टानों को हटाकर सड़क बहाल किया जाएगा।
