संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया हैं। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा कि 1 साल पहले कांग्रेस हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसको निभाने के लिए वह काम कर रही है। पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट करने में उनको कामयाबी मिली हैं, जिसकी बदौलत पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनाई हैं।
नगर निगम शिमला के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाने के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हैं, बावजूद इसके कांग्रेस सरकार सभी गारंटियों को 5 साल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में जो वादे किए गए हैं उनको पार्टी लागू करेगी। पार्टी के सभी नेताओं को वार्ड में प्रचार के लिए ड्यूटी दे दी गई हैं और सभी नेता प्रचार में जुट गए हैं।
