सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- लंबे अरसे के बाद एपीएमसी सोलन को नया चैयरमैन मिला है पिछले कल नॉन ऑफिसियल मेंबर की एक अधिसूचना सरकार की ओर से जारी की गई थी वही आज 11 बजे डीसी कार्यालय सोलन में इसको लेकर चुनाव करवाया जाना था जिसमें सर्वसम्मति से कसौली निर्वाचन क्षेत्र के रोशन ठाकुर को चैयरमैन चुना गया है।
डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि एपीएमसी के सदस्य नॉन ऑफशियल सदस्य नॉमिनेट होने के बाद आज चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जानी थी जिसको लेकर आज डीसी कार्यालय में 11 बजे चुनाव था जहां पर सर्वसम्मति से रोशन ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है।वही रोशन ठाकुर ने चैयरमैन बनने पर कहा कि कमेटी में जो भी उनके ध्यान में मुद्दे किसानों से संबंधित आएंगे उसका समाधान करने का प्रयास भी करेंगे और मार्केटिंग कमेटी में विकास तेजी से हो इसके लिए भी कार्य किया जाएगा।वही कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने रोशन ठाकुर को मार्केट कमेटी सोलन का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा है कि वह किसानों के हित से संबंधित मुद्दों को इस पद पर बैठकर उठाएंगे और सरकार में रहते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करेंगे ।
