By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र व पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज ना करें सुक्खू – जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र व पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज ना करें सुक्खू – जयराम ठाकुर
himachalpolitical

केंद्र व पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज ना करें सुक्खू – जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/06 at 10:34 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र व पूर्व में प्रदेश में रही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नजर अंदाज कर रही है। जबकि इन योजनाओं का लाखों गरीब परिवारों को सीधे तौर पर लाभ पहुंच रहा है। जिन अधिकारियों के जिम्मे इन कल्याणकारी नीतियों को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। यह बात नेता प्रतिपक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत धरोट और बस्सी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचने पर जनता को संबोधित करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्व में हमारी सरकार के समय शुरू की गई जन हितैषी योजनाओं को बंद कर लाखों लोगों को इससे मिलने वाले लाभ से वंचित कर रही है। हमने सहारा और हिम केयर जैसी योजनाएं शुरू की लेकिन इस सरकार ने इनके लिए बजट ही रोक दिया। आज हजारों लोग सहारा योजना से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। ये वो लोग थे जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से अपने घरों में बिस्तर पर वर्षों से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमने ऐसे लोगों के लिए प्रति व्यक्ति तीन हज़ार रुपए मासिक देना शुरू किया था ताकि उनकी अच्छे से देखरेख हो सके। इसी तरह हिम केयर जैसी योजना को भी राजनीतिक आधार पर अनदेखा किया जा रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को भी धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। इस प्रकार के भेदभाव को कत्तई सहन नहीं किया जाएगा। सरकारें आती जाती रहती है लेकिन जनसेवा का भाव हमेशा बना रहना चाहिए।

2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना

वहीं नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इन योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। तीन दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों में भ्रमण करेगी। अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला पुलिस बद्दी ने हरियाणा और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर किया सांझा ऑपरेशन
Next Article रोशन ठाकुर बने एपीएमसी सोलन के नए अध्यक्ष,लंबे अरसे बाद आज मिला मार्केट कमेटी को नया अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?