नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- समाज सेवी रोटरी क्लब नाहन संगिनी स्कूल की मेधावी छात्राओं के लिए मददगार बनी है। रोटरी संगिनी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज हरिपुरखोल स्कूल की 6 छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल मुहैया करवाई है ताकि पैदल स्कूल पहुंचने वाली इन छात्राओं को स्कूल पहुंचने में परेशानी ना हो।
रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष डॉ ममता जैन ने बताया कि रोटरी के Teach programe के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरखोल की उन 6 मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल भेंट की गई है, जिन्होंने अलग-अलग परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और यह खुद की साइकिल खरीदने में सक्षम नहीं है।उन्होंने कहा कि यह छात्राएं तीन से चार किलोमीटर प्रतिदिन रोजाना पैदल स्कूल पहुंचती है, मगर अब साइकिल के जरिए की आसानी से स्कूल पहुंच पाएंगी, जिससे इनके समय की बचत होंगी और यह अतिरिक्त समय त्प नई पढ़ाई को दे पाएंगी।
