नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नालागढ़ में शहीद भगत सिंह की जयंती पर नालागढ़ के ओल्ड ब्वॉय स्कूल स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर शहर वासियों ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में बने शहीद भगत सिंह, स्मारक में शहीद भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी की याद किया। शहर वासियों ने शहीद भगत सिंह की सोच पर चलने का जहां संकल्प लिया गया।
वहीं शहरवासियों ने भगत सिंह की सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और आज की युवा पीढ़ी को नशों से दूर करने के लिए खेलो एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित करने बात कही। इस अवसर पर नालागढ़ बार एसोसियेशन की तरफ से एडवोकेट यसपाल ठाकुर ,मनीष डडवाल ,जगत सिंह राणा ,सहित कई एडवोकेट के अलावा नालागढ़ विकास मंच के नरेश गई ,भगतसिंह क्लब के दलीप राणा सहित अन्य लोगो व युवाओं ने प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाएं।इस अवसर पर नालागढ़ विकास मंच के नरेश गई ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी देश के प्रति अल्प आयु में दी गई कुर्बानी को याद किया ।
