संजीव महाजन,नूरपुर : ज्वाली विधानसभा में नगर पंचायत ज्वाली में मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान के एक बेहतरीन पहल जरूरतमंद और एक गरीब लोगों के लिए की हैं। यहां नगर पंचायत कार्यालय के बाहर आरआरआर सेंटर खोला गया हैं जिसमें नगर पंचायत ज्वाली के अधीन आने वाले 9 वार्डों से लोग अपने घर के पुराने कपड़े, जूते, चप्पल, खिलौने, किताबें-कॉपियां इत्यादि जमा करवा सकते हैं। इस एकत्र सामग्री को जरूरतमंद परिवार यहां से आकर ले जा सकते हैं। इसकी एवज में किसी से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा।
नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने बताया कि यह अभियान जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाया गया है ताकि गरीब व जरूरमंदों को इसका लाभ मिल सके।
जेई एसबी बालिया ने कहा कि ज्वाली नगर पंचायत में प्रदेश सरकार के निर्देश पर आरआरआर सेंटर खोला गया हैं जिसमें सभी लोग अपने घरों से पुराने जूते,कपड़े व प्लास्टिक का सामान दे सके हैं और गरीब जरुरतमंद लोग यहां से जो उनके काम आने वाला सामान हो वह फ्री में ले जा सकते हैं। उन्होंने सभी वार्ड वासियों से अपील की है कि वह यहां सेंटर में आ कर पुराना सामान जमा करवाए।
