Hamirpur, Arvind-:केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हमीरपुर नगर निगम और शिमला नगर निगम के लिए कुल 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति से दोनों नगर निगम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने हमीरपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विक्रमजीत सिंह बन्याल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सहयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र पर अनदेखी के आरोप लगाए जाते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य को पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।उन्होंने बताया कि हमीरपुर नगर निगम को स्वीकृत 150 करोड़ रुपये की राशि से शहर के पुराने बस अड्डे में एक अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा टाउन हॉल में एक नई मंजिल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बेहतर मंच मिलेगा। बन्याल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनआईटी हमीरपुर में एडवांस रिसर्च और इनोवेशन सेंटर के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से शोध और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत राशि को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएनडीए के तहत हिमाचल प्रदेश को 602 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लगातार राहत राशि को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 6000 करोड़ रुपये की सहायता हिमाचल को दी थी, लेकिन अब तक प्रदेश सरकार यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस राशि का उपयोग कहां और कैसे किया गया।उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार को राहत राशि के उपयोग को लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके। बन्याल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी हिमाचल की मदद करती रही है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही
