By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशे के खिलाफ खड़ी महिलाओं पर केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशे के खिलाफ खड़ी महिलाओं पर केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर
himachalpolitical

नशे के खिलाफ खड़ी महिलाओं पर केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/30 at 9:59 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर में नशे के बढ़ते कारोबार और इसके विरोध में गश्त कर रही महिलाओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
बिलासपुर भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए जयराम ठाकुर ने मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन यात्रा निकाली और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार गंभीरता दिखाने की बजाय केवल इवेंट और प्रचार तक सीमित रह गई है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में नशा तेजी से फैल रहा है और युवाओं की ओवरडोज से मौतें चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे हालात में नशे के कारोबारियों पर सख्ती करने की बजाय सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को ही निशाना बना रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महिलाएं अपने परिवार और बच्चों को बचाने के लिए पंचायतों में गश्त करने को मजबूर क्यों हो रही हैं। यह सरकार और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।
जयराम ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब महिलाओं ने नशे की सूचना दी तो पुलिस समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंची। गांवों में खुलेआम नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन मिलना आम बात हो गई है, जो हालात की गंभीरता को दर्शाता है।उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया था, लेकिन मौजूदा सरकार के तीन वर्षों में इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिलासपुर में आयोजित नशा विरोधी कार्यक्रम में भाजपा विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि मंच पर ऐसे लोग मौजूद थे जिन पर नशे से जुड़े आरोप हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में नशे के खिलाफ गंभीर है, तो संघर्ष कर रहे नागरिकों को सम्मान दे, न कि उन पर मुकदमे दर्ज करे।
TAGGED: Bilaspur BJP protest
Chandrika December 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर व शिमला नगर निगम के लिए 150 करोड़ स्वीकृत,ओल्ड बस स्टैंड में बनेगा आधुनिक कॉम्पलेक्स
Next Article राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सीनियर महिला टीम चेन्नई रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?