शिमला,संजु चौधरी(TSN)-भाजपा के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा हिमाचल भवन और पर्यटन निगम के होटल को लेकर उठाए सवाल पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने पलटवार किया है.पर्यटन निगम द्वारा किसी भी तरह का बिल बिजली बोर्ड को न देने की बात कही है.
आर एस बाली ने कहा कि सुधीर शर्मा द्वारा बीते दिनों यह कहा गया कि पर्यटन निगम को डेढ़ सौ करोड़ के बिल भी रिपोर्ट को देने हैं.जबकि बिजली बोर्ड को कोई भी ऐसा बिल पर्यटन निगम द्वारा नहीं दिया जा रहा है.अगर यदि ऐसा है तो सुधीर शर्मा एफिडेविट पर लिखकर दे अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी,इसके लिए लीगल टीम की राय ली जा रही है।
