Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल की वादियों में एक बार फिर रोमांच और साहस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।हिमालयन एक्सपेडिशन द्वारा आयोजित सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन 2025 का भव्य शुभारंभ 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे नारकंडा के सर्किट हाउस में किया जाएगा.जिसका ध्वजारोहण प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर आयोजित यह दौड़ हिमाचल पर्यटन विभाग एवं इंडियन ऑयल के सह-प्रायोजन तथा एच.पी.स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और हिम ईरा के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
शिमला में सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन 2025 का होगा आयोजन
द हिमालयन एक्सपीडिशन के मेंबर लक्ष्य व्रत ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से भरपूर इस दौड़ में चार श्रेणियाँ रखी गई है।जिसमें 13 किमी,30 किमी,55 किमी और 102 किलोमीटर दौड़ होगी।उन्होंने बताया कि 102 किलोमीटर की यह दौड़ स्पेन में होने वाली वर्ल्ड ट्रेल रनिंग चैंपियनशिप के लिए आधिकारिक क्वालिफायर मानी जाएगी। यह दौड़ इंटरनेशनल ट्रेल रनिंग एसोसिएशन और यूटी एमबी से मान्यता प्राप्त है।इसमें भाग लेने वाले धावकों को फिनिशिंग टाइम और पोजिशन के आधार पर इंटरनेशनल पॉइंट्स मिलेंगे।इस साल की दौड़ में भारत के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, फ्रांस और जर्मनी से आए तीन अंतरराष्ट्रीय धावक भी इस ट्रेल रन में अपनी दमखम आजमाएंगे।
