संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साई बाबा का वार्षिक भंडारा जिला कांगड़ा में श्री साई बाबा के दरवार भरमाड़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन के लिए बाबा का दरबार रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। आयोजन की शुरुआत सुबह की कांकड़ आरती से हुई। बाबा का मंगल स्नान और अभिषेक पूजा कर बाबा की पूजा अर्चना की गई और हवन यज्ञ भी किया गया।
सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों का आना शुरू हो गया था। बाबा के दरबार में भजन कीर्तन भी किया गया । मेरे घर के आगे साईनाथ, साईनाथ तेरे हजारों हाथ,साई मेरा सतगुरु बनके आया,शिरडी में जाने को दिल चाहता हैं आदि साई भजनों की प्रस्तुतियां देकर राजेश,अभिषेक, कशिश ने भक्तों का मन मोह लिया ओर भक्त आनंदविभोर हो उठे। इसके बाद पालकी ढोल-नगाड़ों बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिसमें दूर दूर से आए भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
मंदिर कमेटी के प्रधान कमल किशोर ने बताया कि हर वर्ष बाबा का भंडारा धूमधाम से मनाया जाता हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली के भक्त हर साल बाबा के भंडारे में आकर बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
