By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IGMC में सफाई कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन..प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > IGMC में सफाई कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन..प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
healthhimachal

IGMC में सफाई कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन..प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/17 at 2:16 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-IGMC सफाई कर्मियों ने ढाई माह से वेतन न मिलने पर अब प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।सफाई कर्मियों ने सोमवार को आईजीएमसी गेट के बाहर काले रिबन बांध कर प्रदर्शन किया।इस दौरान सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बंद रही।अब हालात ये हो गए हैं कि सफाई कर्मियों ने काम को ठप करने की चेतावनी दी है।

आईजीएमसी सफाई यूनियन की उपाध्यक्ष अध्यक्ष निशा का कहना है कि अगर अस्पताल मैनेजमेंट का इसी तरह का रवैया रहता है तो सभी एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।सैलरी के लिए हम कई बार एमएस से बात कर चुके हैं,फिर भी पैसा नहीं मिला।सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका दो महीने का वेतन नहीं दिया जाट तो 23 दिसंबर के बाद एक बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसमें सचिवालय घेराव, डीसी ऑफिस मार्च, रिज पर गांधी प्रतिमा के नीचे धरना शामिल होगा.यही नहीं IGMC में पूरी तरह सफाई व्यवस्था भी ठप की जाएगी.उनका कहना था कि कोरोना काल में जब मरीजों का ख्याल तीमारदार नहीं रख रहे थे तब उन्होंने उनकी सेवा की व उनपर करोना वॉरियर कह कर फूल बरसाएं थे,अब वेतन नहीं दिया जा रहा है।। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा और बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा

सीटू के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा का कहना ये

वहीं सीटू के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा का कहना है ठेकेदार न्यूनतम वेतन लागू करने,ईपीएफ,ईएसआई,छुट्टियों,आठ घंटे के कार्य दिवस, हर माह सात तारीख से पूर्व वेतन भुगतान, बोनस, चेंजिंग रूम, दो वर्दी सेट आदि मुद्दों का समाधान नहीं कर रहे हैं। ठेकेदार श्रम कानूनों की खुलकर अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर श्रम कानून लागू नहीं किए तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

IGMC में सफाई कर्मियों की ऐसे जारी होती है सैलरी

आईजीएमसी के सफाई कर्मी और वार्ड अटेंडेंट को दो कंपनियां सैलरी देती है।अस्पताल में 80 वार्ड अटेंडेंट और 60 सफाई कर्मी है।यह आउटसोर्स कर्मी कंपनी से जब भी सैलरी मांगते हैं तो दोनों कंपनियों का एक ही जवाब आता है कि अभी मैनेजमेंट द्वारा सैलरी जारी नहीं की गई है।लिहाजा स्थिति यह हो गई है कि इन कर्मियों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली पर सभी को सैलरी मिली थी,लेकिन हम लोगों ने उधार लेकर त्यौहार मनाया। जब सभी कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं तो अस्पताल मैनेजमेंट को देखना चाहिए कि पैसा हर महीने समय से दिया जाए। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के इस रवैए की वजह से नौकरी छोड़ने तक की नौबत आ गई है।

TAGGED: Shimla IGMC Sanitation workers
Chandrika December 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का ऑपरेशन क्लीन इस साल पुलिस ने पकड़े 1300 नशा तस्कर
Next Article मैदानों में शीतलहर तो दिसंबर में तप रहे पहाड़…दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?