शिमला-: जिला सोलन स्थित डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसएमटी ट्रेनी के 70 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती साक्षात्कार अब 23 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने दी।उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 15 जून 2026 को प्रस्तावित कैंपस इंटरव्यू प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह भर्ती प्रक्रिया उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर, जिला शिमला में प्रातः 10:30 बजे शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भर्ती से संबंधित पूर्व में जारी सभी पात्रता शर्तें, योग्यता मानदंड तथा अन्य नियम यथावत लागू रहेंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी छायाप्रतियों का एक सेट भी प्रस्तुत करना होगा।इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र, अद्यतन बायोडाटा, क्लिपबोर्ड तथा बॉल पेन साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की पूर्णता भर्ती प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहायक होगी।भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 88943-38771 तथा 82194-15673 पर संपर्क कर सकते हैं।
