संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव आपाधापी जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियों भी जोर पकड़ रही हैं नेता लोगों के घर पर पहुंचकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं इसी बीच ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जिन पंचायतों में कांग्रेस का रसूख है वह बीजेपी की ओर से जारी की जा रही है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता समाजसेवी संजय गुलेरिया ने कांग्रेस की गढ़ वाली पंचायतों में सेंधमारी के साथ अपना प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इससे कांग्रेस सहित विरोधियों की भी नींद उड़नी शुरू हो गई है।
संजय गुलेरिया जिस भी पंचायत में बैठक कर रहे हैं भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के साथ राजनीति में आने का अपना मकसद भी समझा रहे है। उनका कहना है कि जिस तरह वह पिछले 12 सालों से ज्वाली में समाजसेवा करते आ रहे है, राजनीति में आने पर भी यह समाजसेवा जारी रहेगी। बैठकों में संजय गुलेरिया को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
