By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जसवां परागपुर में पर्यटन को विकसित करने के लिए संजय पराशर करेंगे काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > जसवां परागपुर में पर्यटन को विकसित करने के लिए संजय पराशर करेंगे काम
himachalpoliticalpolitical

जसवां परागपुर में पर्यटन को विकसित करने के लिए संजय पराशर करेंगे काम

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/04 at 12:26 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चल रहे चुनावी रण के बीच में जसवां परागपुर से समाज सेवी संजय पराशर भी चुनावी मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने यहां पर एक जनसमर्थन रैली का आयोजन कर अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया है और इसी रहने का चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है। वहीं अपने विजन को लेकर भी वो जसवां परागपुर की जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे समर्थक भी अपने लिए जुटा रहे हैं।

कैप्टन संजय पराशर ने जसवां परागपुर की जनता को यह आश्वासन दिया है कि अगर उन्हें चुनावों में जीत मिलती है तो वह इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे,जिससे कि यहां के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही पर्यटकों के लिए भी यह क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बन सके। कैप्टन संजय ने कहा है कि पर्यटन आज दुनिया का सबसे बड़ा उद्योग बन गया है। जसवां-परागपुर क्षेत्र में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं है। ऐसे में वह इस क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए गंभीरता से काम करेंगे।

सोमवार को परागपुर, नलसूहा, गढ़ खास और सेहरी में आयोजित जनसवांद कार्यक्रमों में पराशर ने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के विशेष रूप से प्रयास किए जाएंगे। साथ में क्षेत्र के पौंग अभ्यारण्य में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन विकास काे इस तरह से आकार दिया जाएगा कि स्थानीय वासियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।

संजय ने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है तो धरोहर गांवों गरली व परागपुर की विरासतों के संरक्षण पर वह पहले दिन से ही काम करना शुरू कर देगें। इन गांवों में हर रोज ज्यादा से ज्यादा पर्यटक बाहरी राज्यों और विदेशों से आएं, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इसके अलावा यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए जसवां-परागपुर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल कालेश्वर महादेव की दिशा व दशा बदलने के लिए मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा और इस स्थान का विश्वस्तरीय ढांचागत विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव में वाराणसी की तर्ज पर घाटों का निर्माण करवाया जाएगा और इस ऐतिहासिक स्थल को संवारने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। पराशर ने कहा कि कालेश्वर महादेव में शाम के समय महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय पुजारी वर्ग और संस्कृत कॉलेज बलाहर के विद्यार्थियों को इस आयोजन में शामिल किया जाएगा।

संजय ने कहा कि क्षेत्र की सेहरी पंचायत में राजपुरा-जसवां के ऐतिहासिक किले के अवशेषों को संजोने का प्रयास किया जाएगा और ऐसा प्रारूप तैयार किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पराशर ने कहा कि कलोहा और अलोह गांवों के बीच जहां भी जमीन आसानी से उपलब्ध होगी, वहां नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस क्षेत्र को इस तरह से संवारा जाएगा, जिससे कि यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति का नजदीक से दीदार कर सकें।

संजय ने कहा कि सनातन धर्म की पंरपराओं को जीवंत रखने के लिए दो चयनित स्थानों पर उनकी तरफ से श्रीरामलीला का आयोजन भी करवाया जाएगा और हर वर्ष पांच स्थानों पर सनातन धर्म के ध्वज समारक (मॉन्यूमेंटल फ्लैग) स्थापित किए जाएंगे। संजय ने कहा कि दीपावली और कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे क्षेत्र के बाजारों की सजावट उनकी ओर से करवाई जाएगी। इसके साथ ही वैसाखी के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का स्थान कालेश्वर महादेव ही रहेगा। संजय ने कहा कि पौंग झील के किनारे बसे गांवों में वाटर स्पोर्टस को बढ़ावा दिया जाएगा और घमरूर, बाड़ी, रैल, कस्बा जागीर, डाडासीबा, नंगल चौक, बस्सी, लंडियाड़ा और जंबल साहसिक गतिविधियों के केंद्र रहेंगे और यहां पर्यटन को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा। धार्मिक स्थलों राधा कृष्ण मंदिर, डाडासीबा और चामुखा महादेव, कोलापुर को विश्व पर्यटन मानचित्र लाने के प्रयास किए जाएंगे।

TAGGED: Election, vidhan sabha
admin October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article काम करती भाजपा तो नहीं होती पीएम की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए आवश्यकता: राजेंद्र जार
Next Article ग्राम पंचायत भगेटू को मिलेगा नया पंचायत भवन, 30 लाख की लागत से होगा निर्माण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?