By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनावी ड्यूटी के दौरान लापता संजीव कुमार का दो माह बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, एएसपी से परिजनों ने लगाई गुहार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चुनावी ड्यूटी के दौरान लापता संजीव कुमार का दो माह बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, एएसपी से परिजनों ने लगाई गुहार
himachal

चुनावी ड्यूटी के दौरान लापता संजीव कुमार का दो माह बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, एएसपी से परिजनों ने लगाई गुहार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/21 at 11:03 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी के दौरान लापता हुए संजीव कुमार का 2 माह बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। संजीव कुमार के बारे में ना तो कोई सूचना मिली हैं और ना ही यह पता चल पाया है कि और कहां हैं। शनिवार को भी संजीव कुमार के परिजनों ने कांगड़ा जिला के एएसपी हितेश लखनपाल से मुलाकात की ओर पुलिस प्रशासन से संजीव कुमार को ढूंढने की मांग की।
विधानसभा चुनाव के दौरान जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी देने गया नगरोटा बगवां के रौंखर निवासी संजीव कुमार करीब 2 माह से लापता हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी करवाई थी लेकिन अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं। 4 बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई परिणाम न निकलने पर शनिवार को संजीव के परिजन धर्मशाला में एएसपी हितेश लखनपाल से मिले।
बता दें कि 12 नवंबर 2022 को आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग ऑफिसर ने सुबह चार बजे दूरभाष से जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई हैं, इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए। इस बीच जब उस क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर वहां पहुंचे तो संजीव वहां से पैदल ही कहीं चला गया। इसके बाद संजीव कुमार ने न तो एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट की और न ही घर पहुंचा।
संजीव कुमार के ससुर मदन लाल ने बताया कि शनिवार को एएसपी हितेश लखनपाल से मिले ओर संजीव कुमार को तलाशने की गुहार उन्होंने उनसे लगाई हैं। उन्हें पूरा आश्वासन दिया गया हैं कि पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी। उन्होंने बताया सोमवार को उन लोगों के भी बयान दर्ज होंगे जिन्होंने अभी तक इस मामले में अपने बयान नहीं दिए हैं। मदन लाल ने कहा कि संजीव के लापता होने के चलते परिवार चलाना मुश्किल हो गया हैं। परिवार में संजीव ही कमाने वाला हैं।बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही हैं। परिवार का कमाने वाला लापता हो तो परिवार कैसे चल सकता हैं।
वहीं जिला कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस इस मामले को रीक्रेट करेगी ओर पूरी जांच करेगी। उन्होंने कहा मौके पर जो रजाइयां जली पाई गई थी उन्हें फॉरेंसिक लेब में जांच को भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा की पुलिस ने लापता संजीव कुमार के परिजनों के बयानों को भी दर्ज किया हैं  एएसपी ने कहा मामले को लेकर एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया है और इस मामले में अनछुए पहलुओं पर भी पुलिस की ओर से जांच की जा रही हैं।जल्द ही कुछ ना कुछ नया निकलकर सामने आएगा। पुलिस की जांच इस मामले में लगातार जारी हैं।
TAGGED: Dharmashala, Election duty, missing, Sanjeev Kumar
admin January 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 26 जनवरी से यूथ कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा करेगी शुरू
Next Article BJP अध्यक्ष बोले भारत जोड़ो से पहले कांग्रेस जोड़ो पर ध्यान दे कांग्रेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?