नाहन : देवेन्द्र कुमार – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है नाहन में मीडिया से बात करते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो से पहले कांग्रेस जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए।
महिलाएं 1500 रुपए बैंक खाते में आने के इंतजार मे
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेसी विचारधारा से तंग आकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली कांग्रेस ने सत्ता में आते ही भाजपा द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए खोले गए सरकारी संस्थानों को बंद कर व्यवस्था परिवर्तन किया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के 2 बड़े जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न देना भी व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस ने अपने चुनावी वायदे भी पूरे नही किए हैं राज्य की महिलाएं 1500 के इंतजार में हैं तो 1 लाख युवा नोकरियों की बाट जो रहे हैं । कश्यप ने कहा कि कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन करते हुए 6-6 सीपीएस बनाकर और कई केबिनेट रेंक देकर प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा हैं । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 1 माह नही हुआ कि कांग्रेस 1500 करोड़ का कर्ज ले रही हैं
