By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में सांसद खेल महाकुंभ मेले का हुआ शुभारंभ, सौ से ज्यादा कुश्ती खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में सांसद खेल महाकुंभ मेले का हुआ शुभारंभ, सौ से ज्यादा कुश्ती खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
himachalSports

ऊना में सांसद खेल महाकुंभ मेले का हुआ शुभारंभ, सौ से ज्यादा कुश्ती खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/28 at 8:51 PM
Share
राकेश,ऊना: ऊना के इंदिरा स्टेडियम में खेले महाकुंभ मेले का आगाज शनिवार को किया गया। हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल पर शुरू हुआ खेल महाकुंभ मेले का शुभारंभ किया गया था, जिसके तहत खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था। गांव से लेकर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता शुरू की गई थी जिसके बाद अब खेल महाकुंभ मेले के दूसरे संस्करण के तहत आज ऊना के इंदिरा स्टेडियम में खेले महाकुंभ मेले का आगाज किया गया। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज ओर जिला परिषद सदस्य कमल सैनी की ओर से किया गया।
खेल महाकुंभ के पहले चरण में जहां अनेकों खेलों को शामिल किया गया था वहीं खिलाड़ियों की मांग पर अब कुश्ती को भी खेल महाकुंभ मेले में शामिल किया गया हैं। दूसरे संस्करण में कुश्ती महाकुंभ मेले का आगाज हुआ हैं। ऊना जिला में 100 खिलाड़ियों ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हैं, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। ऊना जिला के साथ-साथ इसमें देहरा और जसवां प्रागपुर के खिलाड़ी भी कुश्ती में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न विभिन्न भार में पहले जिला स्तर पर और उसके बाद संसदीय स्तर पर करने का निर्णय लिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि वजन के अनुसार कुश्ती की श्रेणियों को अंतिम रूप दिया गया हैं। जिला स्तर पर पहला पुरस्कार 11 हजार,दूसरा पुरस्कार 51 सौ, तीसरा पुरस्कार 31सौ ओर संसदीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31 हजार,दूसरा पुरस्कार 21 हजार,तीसरा पुरस्कार 11 हजार होगा। खेल महाकुंभ मेले में खिलाड़ियों को कुश्ती के दंगल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और उसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वालों को उचित इनाम देकर भी सम्मानित किया जाएगा।
एक दिवसीय खेल मेले के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए कुश्ती के मैच का शुभारंभ करवाया। कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज और जिप सदस्य ने बताया कि खेल महाकुंभ मेले में कुश्ती के खिलाड़ियों को जहां पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं, लेकिन जिला ऊना में कोच की कमी और एकेडमी संस्थान कम होने के कारण बच्चे खेलों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं इसलिए सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से शुरू किया गया हैं।
खेल महाकुंभ मेले में बच्चे अपने प्रतिभा का हुनर दिखा कर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़ने का संदेश दिया हैं। उन्होंने कहा अगर खेल प्रतियोगिताएं ज्यादा होगी तो खिलाड़ियों और युवा पीढ़ी का ध्यान इस और ज्यादा रहेगा और वह नशे की तरफ नहीं जाएंगे। उन्होंने खेल महाकुंभ मेले को आयोजन करने के लिए  सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया हैं।
TAGGED: Khel Mahakumbh, Players, registered, una, wrestling
admin January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी के सराज पहुंची कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
Next Article राजधानी में पीने का पानी हुआ महंगा,जानिए क्या हैं नई दर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?