मंडी : परी शर्मा – हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसी कड़ी में मंडी के सराज विधानसभा में अभियान का आयोजन हुआ । जिसमें राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाया।
सराज पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान जनसभा का आयोजन भी हुआ प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह लोगों से किया। उधर कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर ने मंच से कार्यकर्ताओं को संगठित होने और एकजुटता के साथ चलने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के तहत हर बूथ पर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता जो भी कहेगें उस बात को कांग्रेस सुनेगी और अमल करेगी।
