अरविंदर सिंह,हमीरपुर: संत निरंकारी मंडल ब्रांच हमीरपुर की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर संत निरंकारी सत्संग भवन हमीरपुर पहुंचने पर ब्रांच के सदस्यों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
इस शिविर में ब्रांच संजयोक विनोद कुमार शर्मा, क्षेत्रीय संचालक डॉ. करतार चंद, संचालक हमीरपुर राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे। शिविर के दौरान हमीरपुर जिला से आए लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर लगभग डेढ़ सौ यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे हम किसी को जिंदगी दे सकते हैं। संत निरंकारी मिशन समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को जीवनदान दे रहे हैं। मिशन अब तक करीब बारह लाख यूनिट जुटाकर इतने लोगों के जीवन को बचा चुका हैं। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनका इस महादान में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
