मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही हैं। अप्रैल के महीने में सर्दी भी जाने का नाम नहीं ले रही हैं, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलात बढ़ने लगी हैं। चंबा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल साचपास पर एक से डेढ़ फीट तक ताजा हिमपात होने से पहाड़ सफेद हो गए हैं और अप्रैल के महीने में दिसंबर का एहसास हो रहा हैं।
बर्फबारी के बाद हिमस्खलन गिरने का खतरा बढ़ जाता हैं। ऐसे में चुराह प्रशासन ने लोगों सहित पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है की लोग इस तरफ ना जाए क्योंकि हिमस्खलन से परेशानी हो सकती हैं और किसी को कोई नुकसान ना हो इसका प्रशासन ध्यान रख रहा हैं।
