By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 10 बिंदुओं पर काम करेगा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का नया केंद्रीय छात्र संघ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 10 बिंदुओं पर काम करेगा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का नया केंद्रीय छात्र संघ
himachalNews

10 बिंदुओं पर काम करेगा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का नया केंद्रीय छात्र संघ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/22 at 4:55 PM
Share

टीचिंग लर्निंग से लेकर रिसर्च तक की खामियों और खूबियों को उजागर करने का मिला काम

मंडी/धर्मवीर -:सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने नए केंद्रीय छात्र संघ को 10 बिंदुओं पर काम करने को कहा है। इन 10 बिंदुओं में यूनिवर्सिटी की खामियों और खूबियों को उजागर करके उनमें और ज्यादा सुधार लाने की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। बता दें कि हालही में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के 25 सदसीय नए केंद्रीय छात्र संघ का गठन हुआ है। इस बार 25 में से 24 सदस्य छात्राएं ही हैं जबकि एक ही छात्र इसमें शामिल हो पाया है। 

कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि नए केंद्रीय छात्र संघ को प्रमुख रूप से टीचिंग-लर्निंग पर काम करने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी में जो पढ़ाया जा रहा है, उसमें कितने टीचर एफिसिएंट हैं, उसका फीडबैक मांगा गया है। रिसर्च में आ रही कमियों पर काम करते हुए आधारभूत ढांचे या फिर अन्य सामग्री आदि के संदर्भ में सुझाव मांगे गए हैं। आइआइटी और एनआइटी जैसे संस्थानों में जाकर रिसर्च के लिए टाइ-अप करके वहां से लाभ लेने की कोशिश करने और पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी कर रहे स्टूडेंट्स से रिव्यू पेपर लिखने का आहवान किया गया है। गुड रिसर्च पेपर लिखने के लिए वर्कशॉप लगाने का सुझाव भी दिया गया है। इसके अलावा कैंटीन, होस्टल और संस्थान की अन्य सुविधाओं के लिए भी सुझाव मांगे गए हैं। कुलपति ने बताया कि सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को कभी भी आकर चाय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि यूनिवर्सिटी को और बेहतर बनाया जा सके।बता दें कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के नए केंद्रीय छात्र संघ की कमान एम.एससी. बॉटनी के थर्ड सेमेस्टर की छात्रा नेहा को सौंपी गई है। उनके साथ एम.एससी. भौतिकी थर्ड सेमेस्टर की रेबेला को उपाध्यक्ष, एम.एससी. बॉटनी फर्स्ट सेमेस्टर की कसक को महासचिव और एम.एससी. रसायन विज्ञान फर्स्ट सेमेस्टर की अंजलि को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।  

TAGGED: Mandi Sardar Patel University
Chandrika October 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक
Next Article कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ई-डार सिस्टम मजबूत, ब्लैक स्पॉट्स पर होंगे सुधार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ई-डार सिस्टम मजबूत, ब्लैक स्पॉट्स पर होंगे सुधार

Ago

शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक

Ago

त्योहारों पर पटाखों के अवैध कारोबार पर शिकंजा,शिमला में संयुक्त निरीक्षण दल तैनात

Ago

त्योहारी सीजन में GST विभाग की सख्ती, रात में भी हो रही सरप्राइज चेकिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?