By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रो. ललित कुमार अवस्थी होंगे नए कुलपति…8 माह बाद इस पद पर नए कुलपति की हुई नियुक्ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रो. ललित कुमार अवस्थी होंगे नए कुलपति…8 माह बाद इस पद पर नए कुलपति की हुई नियुक्ति
educationhimachal

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रो. ललित कुमार अवस्थी होंगे नए कुलपति…8 माह बाद इस पद पर नए कुलपति की हुई नियुक्ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/09 at 11:16 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-गठन के बाद से ही विवादों में चल रही सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में आखिरकार करीब 8 माह के अंतराल के बाद नए कुलपति की नियुक्ति हो गई है। राज्यपाल हिमाचल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेश सरकार के परामर्श पर मंडी जिला निवासी प्रो.ललित कुमार अवस्थी को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति का पदभार सौंपा है।राज्यपाल द्वारा 3 सालों के लिए प्रो. ललित कुमार अवस्थी को वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि प्रो. अवस्थी जिला मंडी के सुंदरनगर पुण्ना बाजार के मूल निवासी हैं। वर्तमान में नौ फरवरी 2022 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में प्रोफेसर और निदेशक हैं। इससे पहले उन्होंने एनआईटी जालंधर के निदेशक के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके साथ ही इनके पास एनआईटी दिल्ली और एनआईटी हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है। इसके बाद वह 3 फरवरी 2022 तक एनआईटी हमीरपुर में कार्यवाहक निदेशक रहे हैं। प्रो. अवस्थी के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षण,अनुसंधान और अकादमिक प्रशासन और संस्थान निर्माण का एक प्रतिष्ठित ट्रैक रिकॉर्ड है। प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने अपनी पीएचडी आईआईटी रूड़की से (2003) और एमटेक आईआईटी दिल्ली से (1993) कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग दोनों में पूरी की है। उनका शैक्षणिक करियर तीन दशकों से अधिक समय का है। जिससे आने वाले समय में एसपीयू के अ​धीन पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

माैजूदा हालात को समझकर करेंगे यूनिवर्सिटी को आगे ले जाने का होगा प्रयास – प्रो अवस्थी

सरदार पटेल विवि के नए वीसी प्रो ललित कुमार अवस्थी ने एसपीयू में अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह एसपीयू के मौजूदा हालात को समझेंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी को आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में यहां के विभिन्न स्थानों में मौजूद कैंपस को बेहतर ढंग से शुरू करना रहेगा। इसके अलावा जो कोर्स यहां पर बेहद जरूरी हैं उनको सरकार से स्वीकृति प्रदान करवाना है। ताकि यहां के छात्र छात्राओं को इन कोर्स के लिए दूर जिलों यह प्रदेशों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके पास नए संस्थानों को आगे ले जाने के लिए अनुभव है और वह कई संस्थानों को उभार चुके हैं। मंडी निवासी होने के नाते सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को आगे ले जाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहेंगे।

TAGGED: Mandi Sardar Patel University, new vice chancellor
Chandrika February 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर किया तीखा ह*मला… बोले वर्षों पीछे धकेल दिया प्रदेश को
Next Article कस्टमर केयर सर्विस और फेक क्रेडिट मैसेज के जरिए ठग रहे शातिर…1 करोड़ से ज्यादा ठगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?