By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कस्टमर केयर सर्विस और फेक क्रेडिट मैसेज के जरिए ठग रहे शातिर…1 करोड़ से ज्यादा ठगे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कस्टमर केयर सर्विस और फेक क्रेडिट मैसेज के जरिए ठग रहे शातिर…1 करोड़ से ज्यादा ठगे
himachalNews

कस्टमर केयर सर्विस और फेक क्रेडिट मैसेज के जरिए ठग रहे शातिर…1 करोड़ से ज्यादा ठगे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/09 at 3:43 PM
Share

धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)- साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साइबर थाना धर्मशाला में इस वर्ष अब तक के 37 दिनों में दर्ज 42 मामलों में एक करोड़ से अधिक की ठगी हो चुकी है। मुख्यत: शातिरों द्वारा कस्टमर केयर सर्विस, फेक क्रेडिट मैसेज और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। अब तक 600 से अधिक महिलाओं को शातिरों द्वारा ठगा जा चुका है।

साइबर थाना धर्मशाला में दर्ज 42 मामलों में से 37 थाना में दर्ज हुए हैं और 6 मामले शिमला से ट्रांसफर किए गए हैं। इन मामलों में एक करोड़ से अधिक की ठगी लोगों से की जा चुकी है। शातिरों द्वारा लोगों को ठगने के नित नए तरीके अपनाए जा रहे हैं,ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग,ऑनलाइन डिलीवरी, ऑनलाइन फीस देने या कस्टमर केयर से बात के लिए सही लिंक को ही अपनाएं।

होटल,यूटयूब सब्सक्रिप्शन के पैसे मिलने का झांसा

ज्यादातर मामलों में कस्टमर केयर सर्विस और फेक के्रडिट मैसेज के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। लोगों के फोन में मैसेज आ रहा है कि आपके अकाउंट में इतने पैसे डाले गए हैं। टेलीग्राम के जरिए भी ठगी की जा रही है। टेलीग्राम में जब लोग ग्रुप बनाते हैं तो होटल व यूटयूब की सब्सक्रिप्शन देकर यह कहा जाता है कि आप इतना कमा सकते हैं। गिफ्ट के माध्यम से ठगी के भी मामले आ रहे हैं। होटल या यूटयूब सब्सक्रिप्शन के पैसे मिलने का झांसा देकर शातिर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

टेलीग्राम और गिफ्ट के नाम पर भी ठगी

साइबर ठगी के कुल मामलों में 600 से अधिक महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं, जबकि जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमें 5 महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। ज्यादा राशि की ठगी टेलीग्राम और गिफ्ट के माध्यम से की जा रही है।

रिटायर्ड लोग ज्यादा हो रहे शिकार

सोशल मीडिया से लोगों के संबंध में जानकारियां एकत्रित करके, संबंधित लोगों से बात करके ठगों द्वारा आम जनता को शिकार बनाया जा रहा है। हर वर्ग के लोगों को शातिर ठग रहे हैं। एक आकलन के अनुसार ठगी का शिकार होने वालों में रिटायर्ड लोग ज्यादा हैं।

साइबर थाना में विभिन्न 42 मामलों के माध्यम से लोगों से एक करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। अब तक 600 महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं। टेलीग्राम के माध्यम से हो रही ठगी के मामले में लोगों से यही अपील है कि टेलीग्राम के माध्यम से कोई भी यूटयूब सब्सक्रिप्शन और होटल को दी जा रही रेटिंग से सावधान रहें। इसके माध्यम से ठगों द्वारा लोगों को अपने झांसे में फंसाया जा रहा है।

TAGGED: Dharamshala cyber crime cases
Chandrika February 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रो. ललित कुमार अवस्थी होंगे नए कुलपति…8 माह बाद इस पद पर नए कुलपति की हुई नियुक्ति
Next Article अभ्यर्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचें शिमला सचिवालय के बाहर…JOA IT पोस्ट कोड 817 का रिजल्ट निकालने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?