ऊना (एकता): ऊना बीजेपी का मजबूत गढ़ है। ऊना के विधायक सतपाल सत्ती प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष व प्रमुख नेता हैं। पिछली तीन विधानसभा से सत्तपाल सिंह सत्ती लगातार चुनाव जीत रहे हैं। किसान परिवार से आने वाले सत्ती ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की है। उन्होंने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तक का सफर छात्र राजनीति से ही किया है। आइए जानिए उनके जीवन परिचय की खास राजनीतिक।

सतपाल सिंह सत्ती लगातार तीन बार बने विधायक
सतपाल सत्ती 1988 में एबीवीपी में शामिल हुए। साल 2003 में भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना सदर विस क्षेत्र में पहली बार मात्र 51 मतों से जीत दर्ज की थी। फिर 2007 में हुए विस चुनावों में 11852 मतों के विशाल अंतर तथा 2012 में 4746 मतों से जीत दर्ज कर अपनी पकड़ बनाए रखी। साल 2017 में दूसरी दफा चुनाव लड़ रहे सतपाल सिंह रायजादा ने यहां से सतपाल सत्ती के विजयी रथ को रोक दिया और 3196 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पटखनी दे डाली। वहीं 2012 में मिली हार का भी हिसाब बराबर किया। 2012 में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। सतपाल सिंह सत्ती लगातार तीन बार विधायक बने।

ये रहा सत्ती का पूरा प्रोफाइल
-वर्ष 1990 – 1993 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव
-1994-1997 तक राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
-पूर्व कालिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 8 वर्ष तक रहे
-भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे
-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे
-2003 में ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए
-2007 में पुन: ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने, सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बने।
