संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश सरकार की ओर से अर्की से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद कराड़ को सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। मंगलवार को प्रकाश चंद्र कराड ने सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रहा और उन्हें फुलमालाएं पहना कर ओर मिठाई खिला कर बधाई दी गई।
प्रकाश चंद ने इस जिम्मेवारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और कहा कि यह बोर्ड काफी महत्वपूर्ण हैं। जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंग। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड का पहले भी वे जिम्मा संभाल चुके है और इस बोर्ड के बारे में उन्हें जानकारी भी हैं। इस स्मॉल सेविंग एजेंट ग्रामीण क्षेत्रो में पोस्ट ऑफिस में खाते खुलवाते है और प्रदेश में 15 हजार के करीब एजेंट काम कर रहे हैं और दो लाख से ज्यादा लोग इस योजना के साथ सीधे तौर पर जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि ज्याद से ज्यादा लोगों को इस बोर्ड से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा और ऊंचाई तक ले जाने में काम किया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में लोगों को योजना के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे। इस बोर्ड के तहत पहले कुछ योजनाएं भी चलाई जा रही थी जिसमें खाता धारकों को कूपन देने के साथ एजेंटो को भी प्रोत्साहित किया जाता था लेकिन पूर्व सरकार की ओर से उसे बंद कर दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री से इसको लेकर चर्चा की जाएगी और इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
बता दे की प्रकाश चंद कराड़ गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है और 2017 में अर्की से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था।वहीं 2012 में उन्हें वीरभद्र सरकार में सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का वॉइस चेयरमैन बनाया गया था।अब सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने भी प्रकाश कराड़ की फिर से इसी पद पर ताजपोशी की हैं।
