संजु चौधरी, शिमला: बीमारी से परेशान लोगों को चिकित्सक सस्ती दवाइयां लिखें जिससे कि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पड़े। चिकित्सकों से आग्रह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया हैं। यह बात उन्होंने शिमला में मंगलवार को आयोजित जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को सस्ती जनऔषधि दवाइयां उपलब्ध करा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से अपील कि लोगों को सस्ती दवाइयां ही लिखें। उन्होंने कहा कि जब वह एमपी थे तो उन्हें भी डॉक्टर ने 40 रुपए की दवाई चार सौ में लिख दी। वह इसे स्वयं भुगत चुके हैं। लोगों को शिकायत के लिए 104 नंबर जारी किया गया है जिस पर शिकायत की जा सकती हैं।
बता दें कि जन औषधि के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को ”जन औषधि दिवस” मनाया जाता हैं। इस बार भी देश में 5 वां ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 1 मार्च से 7 मार्च तक पूरे प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।
