yसंजु चौधरी, शिमला: रंगों का पर्व होली आज देश सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने समर्थकों संग पीटरहॉफ में जमकर होली खेली। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। होली पर्व के साथ ही आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंनेे कहा कि होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर लाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज, देश व प्रदेश के निर्माण में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका हैं ।
