राकेश, ऊना: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा भी चुनावी मैदान में उतर चुका है। जगह-जगह अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन आयोजित करवाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज ऊना के हरोली विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया।
इस सम्मेलन में हिमाचल से बीजेपी राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और सह चुनाव प्रभारी डी.के राणा प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहे । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और उद्योग निगम उपाध्यक्ष राम कुमार भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। सम्मेलन में बीजेपी वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और जनहित के कार्यों को गिनवाया ।
इस दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मिशन रिपीट की राह में अनुसूचित जाति वर्ग अहम भुमिका निभाएगा । उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सर्वे रिपोर्ट्स को नकारने के प्रश्न पर कांग्रेस के हताशा में होने की बात कही। वहीं उन्होंने कांग्रेस में टूट का जिक्र करते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर रिवाज बदल मिशन रिपीट का भी दावा किया।
