By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP से टिकट की दौड़ में शामिल तरसेम भारती को अदालत ने सुनाई 18 माह की सजा (Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > BJP से टिकट की दौड़ में शामिल तरसेम भारती को अदालत ने सुनाई 18 माह की सजा (Video)
electionhimachal

BJP से टिकट की दौड़ में शामिल तरसेम भारती को अदालत ने सुनाई 18 माह की सजा (Video)

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/20 at 3:50 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में शामिल तरसेम भारती को कंडाघाट कोर्ट ने 18 माह की सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के बाद तरसेम भारती के राजनीतिक कैरियर पर सवालिया निशान भी लग गए हैं। बता दें कि इन दिनों सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी। दरअसल मामला, 8 साल पहले का है। 15 अक्तूबर 2014 को वाकनाघाट में ग्रामीण दाह संस्कार के लिए शवयात्रा को हालड्ड नाला श्मशानघाट में ले जा रहे थे। वो तरसेम भारती के स्टोन क्रशर के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से पत्थर गिरना शुरू हुए।

ग्रामीणों ने मौके पर लगी पोकलेन मशीन के ऑपरेटर को कुछ देर काम रोकने का आग्रह किया, लेकिन उसने काम जारी रखा। जिसके चलते बडे़ पत्थर नीचे की और गिरने लगे। भगदड़ के कारण शवयात्रा में शामिल दो लोगों की मौत भी हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

घटना के बाद स्टोन क्रशर के मालिक तरसेम भारती व पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 336 व 337 के तहत मुकदमा भी दायर हुआ था। 8 साल की कानूनी जंग के बाद मंगलवार को कंडाघाट की ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) ने अपना फैसला सुनाया। तरसेम भारती को लापरवाही से दो लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए अदालत ने 18 माह की सजा का फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक हलचल स्वाभाविक थी, क्योंकि तरसेम भारती भाजपा में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट की दौड़ में भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि अदालत के फैसले के बाद अगला कदम क्या होगा।

admin September 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विकास का ढिंढोरा पीट कर जनता को बेवकूफ बना रहे है विधायक: राम कुमार
Next Article बीजेपी के मिशन रिपीट में अनुसूचित जाति मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?