सोलन : योगेश शर्मा- जिला सोलन की अर्की के भराड़ीघाट सड़क पर डमलाना घाटी के पास एक बाइक और बस टक्कर हो जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को दोहपर के समय लेकर जा रही एक बस के सामने गलत दिशा में बाइक आ गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान अर्की के रहने वाले निकेतन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है। घटना की सूचना मिलने पर दाड़लाघाट थाना प्रभारी सुभाष कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
