कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा -आपदा के कारण जिला कुल्लू को सबसे अधिक पेट्रोल और डीजल की कमी झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण से लोग परेशान हो गए हैं। वहीं, पेट्रोल व डीजल के आने के बाद भी सुबह से देर शाम तक पेट्रोल पंपों में भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां सबसे अधिक दिक्कत स्कूल प्रबंधकों को भी झेलनी पड़ रही है।
स्कूलों में डीजल वाले वाहन होने के चलते जिन स्कूल के वाहन डीजल न मिलने के चलते बंद पड़े हैं। तो वही तेल नहीं मिलने के कारण गांधीनगर स्थित संस्कार वैली स्कूल प्रबंधकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उनके वाहनों में डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण नजदीक के बच्चों को स्कूल तक पैदल पहुंचना पड़ा। हालांकि संस्कार वैली स्कूल के ठीक सामने इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। लेकिन फिर भी स्कूल वालों को डीजल देने से मनाही की गई है।
डीजल न मिलने को लेकर संस्कार वैली स्कूल गांधीनगर की प्रधानाचार्य अमिना महंत राजगौर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला से मिली। उन्होंने डीजल न मिलने पर स्कूल वालों को आ रही दिक्कत के बारे में बताया। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की स्कूलों के लिए पेट्रोल पंप वालों को निर्देश दे कि उन्हें डीजल दिया जाए। अमिना महंत ने कहा कि बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं में अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं और उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि करोना फिर से लौट आया है। बच्चों की पढ़ाई स्कूल में ही हो और वह बाधित न हो। ऐसे में सभी छात्र स्कूलों तक वाहनों के माध्यम से पहुंच सके। इसलिए उन्हें डीजल हर पेट्रोल पंप में मिल।
अब पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना है कि जिला कुल्लू में अब पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है। सभी जगह पर तेल मिल रहा है। लोगों से आग्रह है कि वह आसपास के भी पेट्रोल पंपों में जाकर अपने वाहनों में डीजल व पेट्रोल भरवाएं। बाकी लोगों को पैनिक करने की बात नहीं है।
