सोलन :योगेश शर्मा– हिमाचल प्रदेश में लगातार स्क्रब टायफस के मामले बढ़ते जा रहे हैं । बरसात के दिनों में जहां जल जनित रोगों के बढ़ने का खतरा रहता है । वहीं स्क्रब टायफस के मामले भी प्रदेश में आने लगे हैं । पिछले कल ही हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस से एक मरीज की मौ+त हुई है, जिसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है । वहीं लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए सीएमओ सोलन डॉ राजन उप्पल ने बताया कि स्क्रब टायफस एक कीड़े के काटने से फैलता है, यह कीड़ा घास में पाया जाता है जिसके काटने से शरीर में अकड़न, बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं । वहीं कई बार गहरा दाग भी व्यक्ति के शरीर पर पड़ जाता है । ऐसे में इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास इसको लेकर पुरी दवाइयां सभी अस्पतालों में मौजूद है और टेस्टिंग भी विभाग कर रहा है।
बता दें हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ने लगे है। अब अस्पताल में स्क्रब से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आईजीएमसी अस्पताल में इस साल की स्क्रब टाइफस के मरीज की पहली मौ+त हुई है। हालांकि प्रशासन ने स्क्रब टाइफस के सभी मरीजों को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अब अगस्त व सितंबर में हर साल की तरह से स्क्रब के मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
