मंडी : परी शर्मा- एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में बीडीओ कार्यालय के सभागार में उपमंडल सुंदर नगर के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ संवाद किया।
एसडीएम ने उपमण्डल सुंदर नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना व सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने विभागों से सम्बंधित विकास कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें विकास कार्यों को करवाने में किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो विभागाध्यक्ष उन्हें इससे अवगत करवाएं, सम्बंधित विषय पर उनसे चर्चा करें।
एसडीएम ने कहा कि ऐसे बहुत से विषय थे जिसमें इंटर डिपार्टमेंटल कोआर्डिनेशन की आवश्यकता थी। चाहे वह मुख्यमंत्री के आदेशानुसार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की बात हो । जिसके लिए जमीन चिन्हित करने की आवश्यकता थी या कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल के पॉइंट हो या कोई इससे संबंधित और कोई ऐसे विषय हो सभी विभागों के तालमेल की आवश्यकता हो , उन्हीं विषयों की चर्चा परीचर्चा के लिए विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।
