नालागढ़ : जगत सिंह – बद्दी के तहत सरसा नदी में बहने के कारण एक सिक्योरिटी गार्ड की मौ+त होने का मामला सामने आया है । सिक्योरिटी गार्ड छुट्टी होने के बाद जैसे ही नदी को पार करने लगा तो पानी का बहाब एकदम से बढ़ गया और वह नदी में बह गया। मानपुरा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच जहां शुरू कर दिया है । वहीं पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस द्वारा उक्त हादसे की जांच की गई तो सामने आया की भूड खड को पार करते समय मनीष कुमार कश्यप सपुत्र मुन्नू लाल कश्यप निवासी उत्तर प्रदेश खड़ में पानी ज्यादा होने के कारण बह गया था। मृतक को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन भारी बारिश के चलते पानी का बहाव काफ़ी था। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस थाना बद्दी में मिसिंग की शिकायत भी दर्ज करवाई। वहीं दोपहर को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के बाद मृतक के भाई और बेटे ने शव की शिनाख्त की । फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद से परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
