By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंडीगढ़ मनाली एनएच 6 मील आगामी तीन दिन तक 11 से 3 बजे तक रहेगा बंद…हटाई जाएंगी सभी चट्टाने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंडीगढ़ मनाली एनएच 6 मील आगामी तीन दिन तक 11 से 3 बजे तक रहेगा बंद…हटाई जाएंगी सभी चट्टाने
himachalNews

चंडीगढ़ मनाली एनएच 6 मील आगामी तीन दिन तक 11 से 3 बजे तक रहेगा बंद…हटाई जाएंगी सभी चट्टाने

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/08 at 5:03 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -एक महीना बीत जाने के बाद भी चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से आगे 6 मील के पास हुए लैंडस्लाइड के मलबे को अभी तक हटाया नहीं गया है। जिससे यहां से वाहन चालकों को हर वक्त खतरे के साये में गुजरना पड़ रहा है। बीती शाम को भी यहां पर तीन वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे थे। एनएचएआई व फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के द्वारा अभी एकतरफा ट्रैफिक के लिए ही हाईवे को खोला गया है। यहां पर भी दिन में एक से दो बार लैंडस्लाइड हो रहा है जिस कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।मंगलवार को पुलिस प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों ने 6 मील का दौरा कर इस मलबे को हटाने के लिए आगामी दो या तीन दिनों तक नेशनल हाईवे को कुछ घंटों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक स्पॉट बन चुके 6 मील से मलबा हटाने के लिए अब बुधवार को 4 घंटे ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ती है तो 4 घंटे से ज्यादा भी ट्रैफिक बंद रखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। हाईवे पर ट्रैफिक बंद होने के चलते उन्होंने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग गोहर चैलचौक व कटौला बजौरा से सफर करने की हिदायत दी है। फोरलेन निर्माण कार्य में लगी केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजशेखर ने बताया कि दो-तीन दिन तक सुबह 11 से दोपहर के 3 बजे तक नेशनल हाईवे को बंद रखा जाएगा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर गिरे मलबे के साथ हवा में लटकी हुई चट्टानों को यहां से हटाया जाएगा ताकि बार बार खतरा न बने।

बता दें कि बीती 8 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते 6 मील के पास चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पूरा पहाड़ ही गिर गया था। जिस कारण यह नेशनल हाईवे पूरे 7 दिन तक बंद रहा था। इस नेशनल हाईवे पर अभी भी कई चट्टानें हवा में लटकी हुई हैं जो यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। वहीं मशीन ऑपरेटर अपनी जान जोखिम में डालकर नेशनल हाईवे पर खड़ी इन चट्टानों को हटा रहे हैं। बीते शाम को भी एक पिकअप, एचआरटीसी बस व टिप्पर पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए थे।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali National Highway
Chandrika August 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अज्ञात वाहन ने रात के अंधेरे में बेसहारा गाय और बछड़े को मारी ट+क्कर,बुरी तरह हुए घायल,घटना सीसीटीवी में कैद
Next Article बद्दी के सरसा नदी में बहने से सिक्योरिटी गार्ड की मौ+त..नदी को पार करते समय पेश आया हा+दसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?