सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)-जिला में जानेमाने निजी कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु से रैगिंग का मामला सामने आया है। प्रशिक्षु ने पुलिस में रैगिंग के बारे में शिकायत भी दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रशिक्षु ने सीनियर चिकित्सक पर कई प्रकार के गम्भीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार निजी कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला निवासी पंजाब ईएनटी में पोस्ट ग्रेजुएशन की प्रशिक्षु है। महिला प्रशिक्षु ने शिकायत में बताया कि इसकी सीनियर चिकित्सक इसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान कर रही है। कई बार इसकी शिकायत निजी कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों से की। लेकिन मामले में किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया।23 फरवरी को सीनियर चिकित्सक ने फिर इसे परेशान किया। वहीं धक्का-मुक्की भी की। जिससे इसका सिर भी दीवार पर बज गया। पुनः इस बारे संबधित विभाग को बताया। लेकिन फिर भी सीनियर चिकिसक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बार-बार निजी कॉलेज के कर्मचारियों को शिकायत करने पर भी सीनियर चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। पुलिस से आग्रह किया कि वह मामले में सीनियर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करे।
उधर, मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
